रीवा सीवा में कोल्डड्रिंक से भरा पिकअप डाला पलट गया। हादसे में चालक सुरक्षित बच गया।

रीवा सीवा में कोल्डड्रिंक से भरा पिकअप डाला पलट गया। हादसे में चालक सुरक्षित बच गया।

निष्पक्ष जन अवलोकन फतेहपुर(बाराबंकी)l महमूदाबाद से लखनऊ रोड पर रीवा सीवा में कोल्डड्रिंक से भरा पिकअप डाला पलट गया। हादसे में चालक सुरक्षित बच गया। जानकारी अनुसार जैसे ही पिकअप बड्डूपुर थाना क्षेत्र के रीवासींवा में पहुंचा,उसका एक पहिया अचानक निकल गया। पहिया निकलते ही वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।हादसे की तेज आवाज सुनकर ग्रामीण और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए वाहन में फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकाला।गनीमत रही कि चालक को कोई गंभीर चोट नहीं आई।पिकअप पलटने से सड़क पर यातायात कुछ समय हेतु बाधित हो गया,जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।ग्रामीणों ने जेसीबी मशीन से पलटे वाहन को सीधाकर सड़क से हटाया।