बिल्सी में 35 शिकायतों में से तीन का मौके पर किया निराकरण

निष्पक्ष जन अवलोकन

बिल्सी में 35 शिकायतों में से तीन का मौके पर किया निराकरण

बदायूं/बिल्सी। माह के तीसरे शनिवार को सीडीओ केशव कुमार की मौजूदगी में तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। यहां कुल 35 शिकायती पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से मौके पर तीन शिकायत का निस्तारण किया गया। जिसमें सर्वाधिक मामले राजस्व विभाग, नगर पालिका, विद्युत निगम, और क्षेत्र के विभिन्न गांव में पैमाइश, कब्जा और सरकारी जमीनों पर अवैध निर्माण से संबंधित शिकायती पत्र आए। इस मौके पर एसडीएम प्रेमपाल सिंह, सीओ सुनील कुमार सिंह, तहसीलदार प्रथा सिंह, नायब तहसीलदार बदन सिंह, मोहित राठी, एसडीओ जेपी सिंह, बीईओ गौतम प्रकाश, बीडीओ सतीश चंद्र सैनी आदि मौजूद रहे।