बजरंग दल के पदाधिकारियों द्वारा पुलवामा मे शहीद वीर जवानो को श्रद्धांजलि दी गई/ वही कैडल मार्च निकालकर राष्ट्र सर्वोपरि का संकल्प लिया गया

बजरंग दल के पदाधिकारियों द्वारा पुलवामा मे शहीद वीर जवानो को श्रद्धांजलि दी गई/ वही कैडल मार्च निकालकर राष्ट्र सर्वोपरि का संकल्प लिया गया

निष्पक्ष जन अवलोकन/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी/फतेहपुर बाराबंकी। आदर्श नगर पंचायत फतेहपुर मे पुलवामा आतंखी हमले मे शहीद हुए वीर जवानो की पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। राष्ट्रीय बजरंग दल की ओर से आयोजित कार्यक्रम मे मुंशीगंज चौराहे से लेकर पटेल चौराहे तक कैडल मार्च निकाला गया। जहाँ पटेल प्रतिमा पर शहीद जवानो के चित्रों के सामने कैडल जलाकर नम आँखों से श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बजरंग दल के जिला महामंत्री शुभम सोनी के द्वारा बताया गया पुलीमा हमला देश विरोधी ताकतों की कायरता पूर्ण करतूत को दर्शाता है। जिसमे देश के 40 वीर जवान शहीद हो गए थे। आने वाली पीढ़िया इन वीर सपूत जवानो को कभी नहीं भूल सकती। कार्यक्रम के दौरान शुभम सोनी के द्वारा उपस्थिति लोगो को राष्ट्र सर्वोपरि का संकल्प दिलाया गया। इस भावुक कार्यक्रम मे शिवम जोशी,सत्यम जोशी,सत्यम मिश्रा,अंकित सोनी, गुलशन कुमार,विनय वर्मा सहित सैकड़ो की संख्या मे लोग रहे मौजूद। सभी ने एक साथ बुलंद आवाज़ मे हमले की कड़ी निंदा की वही शहीदो को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।