प्रोजेक्ट बेस लर्निंग में पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय कछार पुरवा में विज्ञान मेला का आयोजन

प्रोजेक्ट बेस लर्निंग में पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय कछार पुरवा में विज्ञान मेला का आयोजन
प्रोजेक्ट बेस लर्निंग में पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय कछार पुरवा में विज्ञान मेला का आयोजन

निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट।महानिदेशक स्कूल शिक्षा उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चित्रकूट के निर्देशन में प्रोजेक्ट बेस लर्निंग प्रोगाम के अंतर्गत अगस्तया इंटरनेशनल फाउंडेशन तथा हुंडई फाउंडेशन के सहयोग से पी एम श्री कंपोजिट स्कूल कछार पूरवा में आज बृहद विज्ञान मेले का आयोजन किया गया जिसमें विज्ञान क्लब के सदस्यों तथा छात्र छात्राओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया कार्यक्रम का शुभारंभ अतुल दत्त तिवारी खंड शिक्षा अधिकारी ऊषा रानी त्रिपाठी प्रधानाध्यापिका फीता काटकर किया बच्चों ने अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया अतुल दत्त तिवारी ने कहा कि बच्चों ने बहुत सुंदर मॉडल तैयार किया है जिससे विज्ञान के क्षेत्र में इनको काफी कुछ सीखने को मिल रहा है यह विज्ञान के क्षेत्र में अच्छा कार्य करेंगे यही शासन एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की मंशा है कि हमारे बेसिक के बच्चे भी पूरे देश में परचम लहराएं ऊषा रानी त्रिपाठी ने कहा कि विद्या वाहिनी विद्यालय में प्रोजेक्ट्स बनवाने ने बहुत सहयोग किया है तभी बच्चे अच्छा मॉडल बना पाएं है |बच्चों ने विज्ञान के लगभग तीस मॉडलों को सत्तर बच्चों ने प्रदर्शित किया |जिसमें राज ने मानव धड, राम ने मानव दांत, पूजा ने मानव कंकाल,लक्ष्मी ने दिन-रात के मॉडल,मोनिका ने मौसम के मॉडल तथा अन्य ने विज्ञान के बेहतरीन अनेक मॉडल बनाए विज्ञान मेले में विद्यालय के अभिभावकों तथा पुर्व छात्रों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराया तथा बच्चों एवं स्कूल स्टाफ का उत्साह वर्धन किया इस मौके पर प्रधानाचार्या उषा रानी त्रिपाठी, विद्यासागर सिंह सुशीला पाण्डेय सोनू गौतम दीपा देवी गीतांजलि सिंह प्रियंका द्विवेदी सियाराम सिंह जयशंकर प्रसाद उपस्थित रहे |विद्यावाहिनी की टीम से सौरभ मिश्रा,रमेश कुमार,पवन शुक्ला उपस्थित रहे |कार्यक्रम में आसपास के विद्यालय के छात्र-छात्राएं और ग्रामीण अभिभावक इन मॉडलों को देखकर उत्साहित रहे तथा टीम और बच्चों की सराहना की |अंत में अध्यक्ष की अनुमति से मेले का समापन किया गया सभी का आभार विद्या सागर सिंह ने व्यक्त किया