पेड़ से पत्ते तोड़ते समय एक बुजुर्ग हाई टेंशन विद्युत तार की चपेट में आकर गम्भीर रूप से घायल

निष्पक्ष जन अवलोकन l विजय राम जायसवाल l फतेहपुर(बाराबंकी)थाना क्षेत्र के समनाडीह गांव में गुरुवार को पेड़ से पत्ते तोड़ते समय एक बुजुर्ग हाई टेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आ गए, जिससे वे गंभीर रूप से झुलस गया। प्राप्तजानकारीअनुसार, कोतवाली के समनाडीह गांव निवासी 65 वर्षीय राजा बली पुत्र भल्लर सुबह के समय सड़क किनारे लगे पकरिया के पेड़ से पत्ते तोड़ रहे थे। इसी दौरान पेड़ के ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन विद्युत लाइन के संपर्क में आने से उन्हें तेज करंट का झटका लगते ही राजा बली जमीन पर गिर पड़े और गंभीर रूप से झुलस गया ग्रामीणों ने शोर मचाया, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। उन्हें सीएचसी पहुंचाया डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत देखते हुए जिलाअस्पताल रेफर कर दिया। वहां के चिकित्सक ने बेहतर इलाज हेतु लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर किया