पल्स पोलियो अभियान के सफल संचालन के सम्बन्ध में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला टास्क फोर्स की बैठक

पल्स पोलियो अभियान के सफल संचालन के सम्बन्ध में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला टास्क फोर्स की बैठक

निष्पक्ष जन अवलोकन। अरविन्द कुमार रहे। ललितपुर। जनपद में मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। |इस अभियान की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सीडीओ ने जनपद की कार्ययोजना के बारे में जानकारी प्राप्त की| उन्होंने निर्देशित किया कि लक्षित शत-प्रतिशत बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाई जाये| इस अभियान में किसी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ इम्तियाज अहमद ने बताया कि जनपद में 14 दिसम्बर से पल्स पोलियो विशेष अभियान की शुरूआत की जा रही है। इस अभियान में 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलायी जायेगी। इस हेतु लगाये गये कर्मियों को प्रशिक्षित किया जाये तथा अभियान के अंतर्गत ही बीमार एवं प्रतिरोधी परिवारों के बच्चों को चिन्हित कर पोलियो की खुराक दी जाये| सीडीओ ने सभी उपस्थित अधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया कि लक्षित शत-प्रतिशत बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाई जाए, ताकि कोई भी बच्चा इस सुरक्षा से वंचित न रहे। बैठक में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ शिव प्रकाश ने बताया कि जनपद में 14 दिसंबर को बूथ दिवस के रूप में पोलियो की खुराक दी जाएगी। इस दिन विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र भी संचालित रहेंगे ताकि अधिक से अधिक बच्चों को बूथ पर ही प्रतिरक्षित किया जा सके। बूथ दिवस का शुभारंभ स्थानीय जन प्रतिनिधियों द्वारा कराया जाएगा। इसके बाद 15 दिसंबर से घर-घर भ्रमण के माध्यम से छूटे हुए बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इसके लिए घर-घर टीमें एवं ट्रांजिट टीमें गठित की गई हैं। पब्लिक हेल्थ स्पेशलिस्ट डॉ सौरभ सक्सेना ने आगामी पल्स पोलियो की टाइमलाइन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि। इस अभियान के तहत जनपद के 5 वर्ष तक की आयु के लगभग 5 लाख नौनिहालों को। दो बूंद जिंदगी की” पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। ग्राम, ब्लाक एवं तहसील स्तर पर रैलियां निकाली जाएंगी। मीडिया के माध्यम से अभियान की जानकारी प्रचारित की जाएगी ताकि जनता को पूर्ण रूप से जागरूक किया जा सके। बैठक में बीमार एवं टीकाकरण से इंकार करने वाले परिवारों के बच्चों को विशेष रूप से चिन्हित कर पोलियो की खुराक देने का निर्णय लिया गया। इन बच्चों को अतिरिक्त सतर्कता के साथ टीकाकरण सुनिश्चित किया जाएगा। पोलियो एक गंभीर बीमारी है, जिसके कारण बच्चों में लकवा, शिथिलता एवं दिव्यांगता हो सकती है। भारत देश में 2011 से पोलियो का एक भी मामला नहीं आया है, लेकिन पड़ोसी देशों में इसके प्रकरण अभी भी आ रहे हैं। इसलिए टीकाकरण आवश्यक है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बैठक के अंत में मुख्य चिकित्सा अधिकारी इम्तियाज अहमद ने बताया कि इस अभियान के माध्यम से जनपद के सभी बच्चों को पोलियो से सुरक्षित रखने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग, स्थानीय प्रशासन एवं समुदाय के सहयोग की आवश्यकता है। सभी अधिकारी, स्वास्थ्य कर्मी अभियान की सफलता के लिए समन्वय स्थापित करेंगे। जनता से भी अपील की गई है कि वे अपने सभी 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं ताकि स्वस्थ ललितपुर का सपना साकार हो सके। बैठक के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी एसएमओ डब्लूएचओ डॉ सुमित बघेल डीपीएम रजिया फिरोज आदि उपस्थित रहे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी।