दुग्धैश्वर महादेव मंदिर में विशाल रात्री जागरण का आयोजन किया गया
निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। कस्बा बदोसराय में दुग्धेश्वर महादेव मंदिर परिसर में एक विशाल रात्रि जागरण का आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शिवांश जागरण ग्रुप के भजन गायक सचिन निगम ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधा। उन्होंने "निराले दूल्हे में मतवाले दूल्हे में सज रहे भोले बाबा निराले दूल्हे में" और "देखा भोले बाबा की अजब है प्यार चले है लेकर भूतों की बारात" जैसे भजन सुनाए, जिन पर दर्शक झूम उठे।अयोध्या के साजन आर्ट ग्रुप के कलाकारों ने भगवान शंकर, माता पार्वती और हनुमान सहित विभिन्न देवी-देवताओं की मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की गईं। राधा-कृष्ण की झांकी और उनके नृत्य ने विशेष रूप से श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित किया।इस अवसर पर राहुल मौर्य, ज्योति गुप्ता, मनोरथ मौर्य, आशीष अवस्थी, सैम सोनी, मनीज कश्यप, सुशील कुमार, रितेश मौर्या और श्याम सोनी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।