जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को दी नव वर्ष की शुभकामनाएं विकास और जनकल्याण का लिया संकल्प

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को दी नव वर्ष की शुभकामनाएं विकास और जनकल्याण का लिया संकल्प

निष्पक्ष जन अवलोकन। अरविन्द कुमार पटेल। ललितपुर। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने नव वर्ष 2026 की पूर्व संध्या पर जनपद के समस्त नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं मंगल कामनाएं दी हैं। उन्होंने आगामी वर्ष में जिले की प्रगति और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। अपने शुभकामना संदेश में जिलाधिकारी ने कहा कि वर्ष का यह अंतिम समय आत्मचिंतन और अनुभवों से सीख लेकर नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ने का अवसर है। उन्होंने बीते वर्ष की चुनौतियों का जिक्र करते हुए कहा कि जन सहयोग और प्रशासन के आपसी समन्वय से जिले ने विकास के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि वर्ष 2026 में प्रशासन का मुख्य फोकस शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और रोजगार सृजन पर रहेगा। उन्होंने कहा, "हमारा संकल्प है कि सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाएगा।" उन्होंने नागरिकों से आपसी सौहार्द और अनुशासन बनाए रखने की अपील करते हुए विश्वास जताया कि सभी के सहयोग से ललितपुर समृद्धि के नए आयाम छुएगा। अंत में उन्होंने सभी के उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की।