जनगणना 2027 के अन्तर्गत होने वाली तैयारियों के संबंध में जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गयी।

जनगणना 2027 के अन्तर्गत होने वाली तैयारियों के संबंध में जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गयी।
जनगणना 2027 के अन्तर्गत होने वाली तैयारियों के संबंध में जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गयी।

निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट।जिलाधिकारी के निर्देशानुसार मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में दिनांक 20.02.2026 को जनगणना 2027 के अन्तर्गत होने वाली तैयारियों के संबंध में जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गयी। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया है कि यह एक महत्वपूर्ण सांख्यिकीय प्रकिया है। इस बार जनगणना का कार्य पूर्णरूप से डिजिटल रूप में किया जायेगा, जिसमे सभी प्रगणकों द्वारा मोबाइल ऐप के माध्यम से घर घर जाकर डाटा संकलन का कार्य किया जायेगा। जनगणना 2027 के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं परिवार द्वारा धारित सम्पत्तियों व उपलब्ध सुविधाओं का डाटा एकत्र किया जायेगा। इसके साथ ही नागरिकों के लिए स्वगणना की सुविधा उपलब्ध रहेगी, जिसके माध्यम से जनसामान्य अपनी जानकारी पोर्टल पर दर्ज कर सकेगें। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जनगणना 2027 के लिए निर्धारित मानकों एवं दिशा निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाये। सभी अधिकारी/कर्मचारी आपसी समन्वय बनाकर इस महत्वपूर्ण कार्य को पूर्ण कराना सुनिश्चित करेंगें तथा यह भी निर्देश दिये गये कि संबंधित अधिकारी आवश्यक साधनों, तकनीकी तथा अन्य कार्मिकों की उपलब्धता व अन्य व्यवस्थाओं को समयान्तर्गत पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। बैठक में उपस्थित अमित कुमार पटेल, जगणना कार्य निदेशालय के जनपद चित्रकूट के जिला प्रभारी द्वारा जनगणना 2027 के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए यह भी अवगत कराया गया कि चित्रकूट जनपद के मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण का कार्य दिनांक 24.02.2026 से 27.02.2027 तक लखनऊ में आयोजित किया जायेगा। तत्पश्चात जनपद स्तर पर 34 फील्ड ट्रेनर्स को प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा, जो जनपद चित्रकूट के जनगणना संबंधी कार्य करने वाले लगभग 2500 प्रगणक एवं पर्यवेक्षण को प्रशिक्षित करेंगें। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०), उप जिलाधिकारी, राजापुर, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी तथा संबंधित चार्ज अधिकारी उपस्थित थे।