अवैध मदिरा के विरुद्ध चित्रकूट आबकारी टीम की बड़ी कार्यवाही बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त और लहन नष्ट

निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट ।आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार एवं जिलाधिकारी चित्रकूट, पुलकित गर्ग के कुशल निर्देशन में जनपद में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला आबकारी अधिकारी, चित्रकूट के नेतृत्व में आबकारी विभाग की टीम द्वारा थाना कर्वी के अंतर्गत ग्राम पुरवा तरौंहा तथा चितरा गोकुलपुर में संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी गई। तलाशी के दौरान लगभग 200किलोग्राम लहन बरामद किया गया, जिसे मौके पर ही विधिपूर्वक नष्ट कर दिया गया। दबिश के दौरान 28 लीटर अवैध शराब जब्त कर के 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया कर संयुक्त प्रांत आबकारी अधिनियम, 1910 (यथा संशोधित) की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किए गए हैं । जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि जनपद में अवैध मदिरा के व्यापार में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कठोर कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।