अपर जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण स्वीकृति पत्र सौंपे
निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। सिरौलीगौसपुर बाराबंकी।अपर जिलाधिकारी निरंकार सिंह ने मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत दो पीड़ित परिवारों को सहायता स्वीकृति पत्र सौंपे। यह सहायता उन किसानों के परिजनों को प्रदान की गई है जिनकी दुर्घटनाओं में मृत्यु हो गई थी।योजना के अंतर्गत, बाराबंकी के ग्राम गहरेला, परगना दरियाबाद, तहसील सिरौली गौसपुर निवासी रामसजीवन उर्फ ब्रम्हानन्द की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। उनकी पत्नी पूनम देवी को 5 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। ग्राम रायपुर मजरेपुर, परगना दरियाबाद, तहसील सिरौली गौसपुर निवासी विनोद कुमार की भी सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। उनकी पत्नी पुष्पा देवी यादव को भी 5 लाख रुपये की सहायता स्वीकृत की गई है।इस अवसर पर तहसीलदार बालेंद्र भूषण वर्मा, खंड विकास अधिकारी संजीव गुप्ता, नायब तहसीलदार दिनेश कुमार पांडे और अन्नू सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।









