होली के दिन बन्द रहेगा मदिरालय फिर भी झूमते हुए सडक पर नजर आयेंगे लोग

 विनय सिंह निष्पक्ष जन अवलोकन बाराबंकी जिला प्रशासन द्वारा रंगों का पर्व होली को हर्षोउल्लास के साथ मनाये जाने व शराब के नशे मे धुत्त हो कर शांति व्यवस्था भंग होने से रोकने के लिए होली के दिन 4 मार्च को शाम 5  बजे तक देशी विदेशी शराब, भांग, ताडी की दुकानो को पूर्ण रुप से बंद रखने का आदेश दिया है | जानकारी के अनुसार यह दुकाने 3 मार्च को रात 10 बजे से बन्द कर दी जायेगी कारण स्पष्ट है कि लोग शराब के नशे मे जोश न खोने पाये परन्तु अक्सर यह देखा जाता है कि लोग किसी न प्रकार नशे मे धुत्त हो कर होश खोते नजर आते है, होली के दिन जिला अस्पताल मे एक सैकड़ा से अधिक लोग घायल अवस्था मे ऐसे आते है जो किसी न किसी प्रकार के नशे मे धुत्त होते है, हैरत कि बात तो यह है कि उन्हें अस्पताल तक पहुचाने वाला भी वैसे ही होता, कई स्थानो पर तो होली मिलन के दौरान आपसी झड़प की भी घटनाये होती है, जिला प्रशासन पुलिस विभाग ऐसी घटनाओ को रोकने के लिए ऐक्टिव जरूर रहता है  लेकिन दिल है कि मानता नही की तर्ज पर लोग रंग मे भंग डालने का कार्य न चाहते हुए भी कर देते है बहरहाल रंग खेलने के दिन भले ही मदिरा की दुकाने बन्द रहेगी लेकिन सेवन करने वाले अपनी पूरी खुराक एक दिन पूर्व ही स्टाक कर लेगे, सूत्रों की माने तो ग्रामीण अंचलो मे लोग पुलिस की नजर से बचते हुए बंदी के पूरे दिन मनमाने मूल्य पर शराब बेंच कर सेवन करने वालों को खुश रखते है |