सहायक विकास अधिकारी पंचायत मनोज मिश्रा को पुष्प गुच्छ भेंट कर नववर्ष की शुभकामनाएं दी गई

सहायक विकास अधिकारी पंचायत मनोज मिश्रा को पुष्प गुच्छ भेंट कर नववर्ष की शुभकामनाएं दी गई

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत।। सिरौलीगौसपुर। स्थानीय विकास खंण्ड के ग्राम विकास एंव ग्राम पंचायत अधिकारियों ने सहायक विकास अधिकारी पंचायत मनोज मिश्रा को पुष्प गुच्छ भेंट कर नववर्ष की शुभकामनाएं दी हैं। शुक्रवार को विकास खंण्ड सिरौलीगौसपुर के परिसर में ग्राम विकास अधिकारी संघ अध्यक्ष कुलदीप वर्मा, राजेश कुमार रावत, सतीश वर्मा, सुरेश चंद्र यादव, मनीष शुक्ला वीरेन्द्र तिवारी आशीष कुमार यादव आदि ने सहायक विकास अधिकारी पंचायत मनोज मिश्रा को पुष्प गुच्छ भेंट कर नववर्ष की शुभकामनाएं दी एंव मुंह मीठा कराया।