शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर ब्लॉक कर्वी के ग्राम पंचायत कसहाई आंगनबाड़ी केंद्र चित्रकूट में परंपरानुसार कन्या पूजन एवं कन्या भोज कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी चित्रकूट
निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट।आज शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर ब्लॉक कर्वी के ग्राम पंचायत कसहाई आंगनबाड़ी केंद्र चित्रकूट में परंपरानुसार कन्या पूजन एवं कन्या भोज कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की उपस्थिति में नौ कन्याओं का विधिवत पूजन कर प्रसाद एवं भोजन कराया गया। तत्पश्चात जिलाधिकारी ने उपस्थित बच्चों को उपहार भी वितरण किया। जिलाधिकारी ने कहा कि शारदीय नवरात्रि हमारी सनातन संस्कृति और आस्था का महत्वपूर्ण पर्व है। इसमें कन्या पूजन एवं भोज के माध्यम से समाज में नारी शक्ति के सम्मान एवं आदर का संदेश दिया जाता है। उन्होंने सभी से अपील किए कि नवरात्रि के दौरान धर्म, आस्था एवं सामाजिक समरसता को बनाए रखें। कार्यक्रम में जनपद स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भी कन्याओं का पूजन कर उन्हें उपहार एवं प्रसाद भेंट किया गया। शारदीय नवरात्रि कार्यक्रम शांति, श्रद्धा एवं उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी ने वृक्षारोपण भी किया। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रगति गुप्ता, जिला कार्यक्रम अधिकारी पीडी विश्वकर्मा, जिला दिव्यांग अधिकारी प्रियंका यादव सहित बाल विकास परियोजना अधिकारी, आशा, आंगनबाड़ी उपस्थित थे।