वीरन मोरे जल्दी आइब कि नाही....?

निष्पक्ष जन अवलोकन।
अनिल तिवारी।
भदोही।
जंगीगंज। क्षेत्र के जगापुर पड़ान में आयोजित श्रीमदभागवत कथा के संगीतमय प्रवचन के दूसरे दिन कथा वाचक संतोष जी महाराज ने कहा कि भगवान हमेशा अपने भक्तों की रक्षा और हित के तत्पर रहते है। कहा कि सच्चा भक्त वही हैं जो किसी भी परिस्थिति में होने पर भगवान का आश्रय नहीं छोड़ता हैं और हमेशा में भगवान के नम्म का स्मरण करता हैं। भगवान का स्मरण अपने कार्यों के बीच में भी करें, हर स्थिति में भगवान का नाम कल्याणकारी हैं। भगवान के साथ चाहे भक्त अथवा सखा बने लेकिन यह जीवन भर निभाना चाहिए। इस मौके पर ध्रुव पाण्डेय, आनंद पाण्डेय, विनय पाण्डेय, प्रमोद पाण्डेय, गुलाब मिश्रा, रंगलाल दूबे समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहेl