समर्पण दिवस के रूप में मनाया गई पंडित दीन दयाल की पुण्यतिथि

निष्पक्ष जन अवलोकन।
अनिल तिवारी।
भदोही। जनपद के जंगीगंज में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 57वीं पुण्यतिथि पर समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया। जहां भाजपा के सेमराधनाथ मण्डल कार्यालय में मंगलवार को भाजपा के नेताओं और पदाधिकारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया और उनके कार्यों को योगदान को याद किया। इस मौके पर ज्ञानपुर विधायक विपुल दूबे ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय के अंत्योदय की परिकल्पना को आज देश में मूर्तरूप होते देखा जा रहा हैं। जो सच्ची श्रद्धांजलि हैं। भाजपा के मण्डल कार्यालय पर प्रयागराज महाकुम्भ में जाने और आने वालों के लिए सेवा शिविर का भव्य उद्घाटन भी विधायक विपुल दूबे ने किया। विधायक ने कहा कि पुरे विश्व में प्रयागराज महाकुम्भ की चर्चा हैं जो सनातन संस्कृति को मजबूती प्रदान करने में अपनी अहम भूमिका निभा रहा हैं। इसलिए हमें सभी को सनातन संस्कृति को और मनबूत करने के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। इस मौके पर ज्ञानपुर विधायक विपुल दूबे, विभूति तिवारी, सच्चन दूबे, ओमप्रकाश मौर्या, कप्तान शुक्ला, अमित सिंह, चंद्रेश सिंह, विजय शुक्ला और अशोक सिंह समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।