विदाई समारोह का आयोजन स्थानान्तरण होने पर अपर पुलिस अधीक्षक को दी गयी भावभीनी विदाई,जताया आभार

विदाई समारोह का आयोजन स्थानान्तरण होने पर अपर पुलिस अधीक्षक को दी गयी भावभीनी विदाई,जताया आभार
विदाई समारोह का आयोजन स्थानान्तरण होने पर अपर पुलिस अधीक्षक को दी गयी भावभीनी विदाई,जताया आभार

निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट ।पुलिस अधीक्षक चित्रकूट द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह का जनपद चित्रकूट से पुलिस प्रशिक्षण केंद्र (PTC) मुरादाबाद स्थानान्तरण होने पर विदाई समारोह का आयोजन कर उन्हे भावभीनी विदाई दी गई। इस विदाई समारोह में पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह द्वारा स्थानान्तरित अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह को पुष्पगुच्छ देकर फूल-माला पहनाकर, राम जी की स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट द्वारा स्थानान्तरित अपर पुलिस अधीक्षक की प्रशंसा करते हुए कहा कि इनका कार्यकाल काफी सराहनीय रहा है। जिले में बतौर अपर पुलिस अधीक्षक के रुप में जनपद में अपनी कार्यशैली से सभी को प्रभावित किया है आशा है कि स्थानान्तरित जनपद में भी अपने कार्य से अमिट छाप छोड़े,इनके स्थानान्तरण होने से हम लोगों को इनकी कमी खलेगी वही स्थानान्तरित अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह ने कहा कि मुझे चित्रकूट की जनता और पुलिस की तरफ से ढ़ेर सारा प्यार और स्नेह मिला, जिसे मैं कभी भुला नही पाऊंगा । अपने चित्रकूट के कार्यकाल में मुझे यहाँ अपनापन लगने लगा था। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट पीयूषकांत राय, क्षेत्राधिकारी राजापुर राज कमल,क्षेत्राधिकारी नगर/यातायात यामीन अहमद,क्षेत्राधिकारी फायर ब्रिगेड यदुनाथ सिंह, क्षेत्राधिकारी मऊ फहद अली सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।