रनिया नगर पंचायत में नव-मनोनित सभासदों ने ली शपथ, विकास और जनसेवा को बनाया लक्ष्य

रनिया नगर पंचायत में नव-मनोनित सभासदों ने ली शपथ, विकास और जनसेवा को बनाया लक्ष्य

निष्पक्ष जन अवलोकन।

अंकित तिवारी।

कानपुर देहात।अकबरपुर रनिया विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत रनिया में शनिवार को नव-मनोनित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और स्थानीय नागरिकों की भारी मौजूदगी रही।समारोह में सदर विधायक एवं राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, एडीएम दिग्विजय सिंह, उपजिलाधिकारी अकबरपुर सुरभि शर्मा तथा नगर पंचायत अध्यक्ष बिटान दिवाकर विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उनके समक्ष शासन द्वारा मनोनीत सभासद उमा द्विवेदी, नितिन कुशवाहा और पंकज पासवान ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।शपथ ग्रहण के बाद तीनों सभासदों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया और उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं,जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रीय लोगों की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली।नव-नियुक्त सभासदों ने नगर पंचायत रनिया के सर्वांगीण विकास का संकल्प लेते हुए स्वच्छता, पेयजल, सड़क और अन्य बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने आश्वासन दिया कि जनता के विश्वास पर खरा उतरते हुए क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे। इस मौके पर राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने नव-मनोनित सभासदों से अपेक्षा जताई कि वे जनता की उम्मीदों पर खरे उतरते हुए क्षेत्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं।कार्यक्रम में ईओ मनीष राय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।शपथ के साथ ही रनिया नगर पंचायत में विकास की नई उम्मीदें जागी हैं। अब देखना होगा कि नव-नियुक्त जनप्रतिनिधि अपने संकल्पों को जमीनी हकीकत में कितनी तेजी से बदल पाते हैं।