मिशन शक्ति 5.0 अंतर्गत ग्राम पंचायत लोढ़वारा विकासखण्ड कर्वी मे स्वयं सहायता समूह सदस्यों की गोष्ठी का कार्यक्रम आयोजित किया गया
निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट।मिशन शक्ति 5.0 अंतर्गत ग्राम पंचायत लोढ़वारा विकासखण्ड कर्वी मे स्वयं सहायता समूह सदस्यों की गोष्ठी का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे विकासखंड कर्वी और पहाड़ी की स्वयं सहायता समूहों की लगभग 200 सदस्यों ने भाग लिया. कार्यक्रम मे 35 समूहों को 10.50 लाख रूपए रिवालविंग फण्ड, 43 समूहों को 64.50 लाख सामुदायिक निवेश निधि तथा 43 समूहों को 64.50 लाख बैंक लिंकेज की धनराशि का वितरण आदरणीय जिलाधिकारी महोदय द्वारा किया गया। कार्यक्रम में ICDS विभाग द्वारा दो बच्चों का अन्नप्राशन तथा 2 महिलाओं की गोदभराई भी करायी गई. स्वास्थ्य विभाग द्वारा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त स्वतः रोजगार, पुलिस विभाग, प्रोबेशन, तथा जिला दिव्यांग जन के अधिकारियों द्वारा अपने अपने विभाग की योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी गई. जिला अधिकारी महोदय द्वारा निर्देश दिए गए की स्वयं सहायता समूहो की महिलाओं को अन्य विभागों से भी जोड़कर अधिक से अधिक लाभ दिलाया जाये जिससे उनकी जीविका सुदृढ़ हो तथा उनके जीवन स्तर में निरंतर बृद्धि हो सके.कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी महोदय एवं मुख्य विकास अधिकारी महोदया द्वारा उपस्थित बच्चों एवं महिलाओ को फल का वितरण भी किया गया।