मिलजुल कर मनाएं त्यौहार अफवाहों से बचें

मिलजुल कर मनाएं त्यौहार अफवाहों से बचें

निष्पक्ष जन अवलोकन। राम शंकर वर्मा। रामनगर बाराबंकी। सभी लोग मिलजुल कर परंपरागत तरीके से ही त्यौहार मनाए कोई ऐसा कार्य न करें जिससे किसी की भावना आहत हो तथा कानून व्यवस्था में ब्यवधान उत्पन्न हो। यह बात जॉइट मजिस्ट्रेट गुजिता अग्रवाल ने थाना परिसर पर होली व रमजान त्योहार के मध्दे नजर आयोजित शांति समिति की बैठक में कहीं। उप जिलाधिकारी ने कहा कि होलिका दहन परंपरागत स्थानो पर ही करें जुलूस निर्धारित मार्गो से ही निकाले। होली रंगों का त्यौहार है इसे आपसी भाईचारे के साथ मिलजुल कर मनाए जिससे किसी तरह का विवाद न हो किसी की मर्जी के बगैर उस पर रंग न डालें अभिभावक अपने बच्चों को खासकर होली के दिन बाइक व अन्य वाहन चलाने के लिए न दे तो ज्यादा बेहतर होगा क्योंकि बच्चे नशे में होकर तेज गति से चलाते हैं जिससे दुर्घटनाएं घटित हुआ करती हैं। बैठक में उप जिलाधिकारी को बताया गया कि ग्राम पंचायत लोधौरा में छप्पर नुमा घर के बहुत ही करीब होलिका दहन होता है जिससे आगजनी का खतरा बना रहता है होलिका दहन यदि अलग पड़ी हुई सरकारी जमीन पर शिफ्ट कर दिया जाए तो बहुत अच्छी बात होगी। ग्राम कटका काँप फ़तेहुल्लापुर व ददौरा में होलिका दहन की भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण किया जाना बताया गया जिसको गंभीरता से लेते हुए पुलिस व तहसील के संयुक्त टीम द्वारा अतिक्रमण हटवाने की बात कही गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी गरिमा पंत ने कहा कि होली व रमजान दोनों ही अहम त्यौहार है इसलिए परंपरागत तरीके से आपसी सौहार्द के साथ मनाएं डीजे वालों को बताया गया है कि वह डीजे में अमर्यादित व अश्लील गाने न बजाए वरना कठोर कार्रवाई होगी। थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडे ने कहा कि होली के दिन रंग भरे गुब्बारे दोपहिया वाहन चालकों पर कदापि न डालें इससे बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती है गलत अफवाह न फैलाएं बैठक में आए संभ्रांत जनों से कहा कि होली के दिन लोगों से शराब की सेवन से बचने के लिए कहे। यदि कहीं किसी प्रकार की समस्या है तो तत्काल अवगत कारण त्वरित समाधान होगा। इसके अलावा तहसील पत्रकार संघ अध्यक्ष रामशंकर वर्मा समाजसेवी डॉ सलीम अहमद शीतला बक्श सिंह ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए बैठक में आए लोगों से अपील की सभी लोग जिम्मेदार हैं होली बार रमजान का त्योहार मिलजुल कर आपसी भाईचारे के साथ मनाए जिससे सामाजिक ताना-बाना तथा राष्ट्र को मजबूती मिले। इस मौके पर नायब तहसीलदार विजय प्रकाश तिवारी वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव चौकी इंचार्ज महादेवा अभिनंदन पांडे चौकी इंचार्ज सुध्यामऊ राम अवतार उप निरीक्षक राज कनौजिया प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष रामकुमार मिश्र कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा पूर्व जिला पंचायत सदस्य रविंद्र सिंह पप्पू सभासद केडी खान राजेश शुक्ला सभासद प्रतिनिधि शिव कैलाश गौतम इसरार खान रमेश राठौर ग्राम प्रधान महादेवा राजन तिवारी व्यापारी नेता रविकांत पांडे मोहम्मद इमरान अंकज यादव मोहम्मद मन्नान सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय संभ्रांत जन मौजूद रहे।