मऊ उप जिलाधिकारी ने धान क्रय केंद्रों का किया निरीक्षणः किसानों की खरीद और भुगतान व्यवस्था जांची, दिए निर्देश

मऊ उप जिलाधिकारी ने धान क्रय केंद्रों का किया निरीक्षणः किसानों की खरीद और भुगतान व्यवस्था जांची, दिए निर्देश
मऊ उप जिलाधिकारी ने धान क्रय केंद्रों का किया निरीक्षणः किसानों की खरीद और भुगतान व्यवस्था जांची, दिए निर्देश

निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट। मंगलवार को मऊ के उप जिलाधिकारी राम ऋषि रमन ने तहसील क्षेत्र के विभिन्न धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों से धान खरीद, भुगतान प्रक्रिया और केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।उप जिलाधिकारी ने साधन सहकारी समिति केंद्र मऊ का निरीक्षण किया। यहां 43 किसानों से 3078 क्विंटल धान खरीदा गया था और 40 किसानों को भुगतान हो चुका था। उन्होंने केंद्र प्रभारी को शत-प्रतिशत खरीद लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार, बरगढ़ मंडी परिसर स्थित क्रय केंद्र में 135 किसानों से 7633.60 क्विंटल धान की खरीद हुई थी और भुगतान समय पर हो रहा था। यहां भी किसानों के लिए बैठने, पीने के पानी और साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उपजिलाधिकारी (न्यायिक) ने साधन सहकारी समिति केंद्र खण्डेहा का निरीक्षण किया। यहां 33 किसानों से 1811 क्विंटल धान की खरीद हुई थी और 24 किसानों का भुगतान लंबित था। उन्होंने केंद्र प्रभारी को खरीद बढ़ाने और किसानों के लिए बैठने व पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। तहसीलदार मऊ ने साधन सहकारी समिति केंद्र रामनगर का निरीक्षण किया। इस केंद्र की क्षमता 25 मीट्रिक टन थी और गोदाम में 100 मीट्रिक टन धान भरा हुआ था। केंद्र पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं मौजूद थीं, हालांकि टेंट नहीं लगा था। बैनर लगा हुआ था और 1194.80 बोरे भरे हुए थे। इसके अतिरिक्त, साधन सहकारी समिति केंद्र गाहुर का भी निरीक्षण किया गया। सभी केंद्रों पर अधिकारियों ने किसानों की सुविधाओं को प्राथमिकता देने, खरीद प्रक्रिया में तेजी लाने और समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।