बकरीद पर्व को लेकर थाना सफदरगंज परिसर में पीस कमेटी की बैठक हुई
निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। सिरौलीगौसपुर। बकरीद पर्व को लेकर थाना परिसर सफदरगंज में उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज की अध्यक्षता एंव प्रभारी निरीक्षक अमर चौरसिया के संयोजन में पीस कमेटी की बैठक हुई। बैठक में सी ओ सदर पुलिस व रामपुर भवानी पुर, सैदनपुर,मुश्काबाद, महमूदाबाद बाद, इत्यादि गांवों से आये सम्भ्रांत नागरिक मौजूद रहे। उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज तहसीलदार बालेन्दु भूषण वर्मा ने उपस्थित लोगों से विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी शांति पूर्ण तरीके से बकरीद का पर्व मनाने की बात कही। पुलिस उपाधीक्षक सदर ने उपस्थित लोगों से अपील की कुर्बानी स्थलों पर बंद तथा साफ सफाई रखने एवं शांति पूर्ण तरीके से बकरीद पर मनाने की अपील किया।इस मौके पर विरौली के प्रधान अनिल वर्मा,मुश्काबाद चन्द्रभान रावत, महमूदाबाद सुनील रावत,सैदनपुर रियाज मशूद, रामपुर भवानी पुर इत्यादि गांवों के प्रधान एंव सम्भ्रांत नागरिक मौजूद रहे।









