न्याय के देवता शनिदेव जी की पूजा अर्चना कर मनवांछित फलों की प्राप्ति एवं विश्वमानव कल्यांण की कामना की गयी
निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। सिरौलीगौसपुर। शनिवार को श्री कोटवाधाम चौराहे पर स्थित न्याय के देवता श्री शनिदेव जी महराज के मन्दिर पर क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने गंगा जल,काला तिल तथा दही से स्नान करना कर उन्हें वस्त्र धारण करवा कर भगवान का भोग लगाकर पूजा अर्चना कर मनवांछित फलों की प्राप्ति एवं विश्वमानव कल्यांण की कामना किया है। शनिवार को श्रीकोटवाधाम चौराहे पर स्थित श्री शनिदेव जी महराज एंव श्री हनुमान जी तथा पीपल वृक्ष श्री ब्रह्मदेव जी महराज की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर रोजी रोजगार में बरकत तथा विश्वमानव कल्यांण की कामना किया।इस मौके पर शुभम सिंह एडवोकेट, अनूप विश्वकर्मा, श्रीमती गुड़िया देवी,शौम्या रावत,शालू रावत,जय लक्ष्मी,दीपक रामनरेश यादव सहित सैकड़ों लोगों ने श्री शनिदेव जी महराज की पूजा अर्चना किया है।









