तीन वर्ष से अधिक समय से पैदल भ्रमण कर रहे इंजि. सनोज

तीन वर्ष से अधिक समय से पैदल भ्रमण कर रहे इंजि. सनोज

निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट। पहाड़ी इंजिनियर सनोज कुशवाहा (26) भारत की दो साल की पैदल यात्रा का जज्बा लिये भारत भ्रमण पर निकले है। वह 3 साल 5 माह 15 दिन से पैदल चल रहे हैं। कुशीनगर जनपद के धर्मपुर पर्वत गाँव निवासी चित्रकूट जिला के पहाड़ी गांव पहुंचे। जैसी ही उनके पहाड़ी पहुँचने की खबर युवाओं को लगी पहाड़ी के सीमा मे पहुँचकर युवाओं ने सनोज भाई का स्वागत किया और उनके जज्बे को सलाम कर उनकी यात्रा की सफलता की कामना की तथा रात्रि विश्राम के लिए युवा ने अपने घर पहाड़ी में व्यवस्था की जहाँ दैनिक आज प्रतिनिधि अशोक नामदेव से बातचीत के दौरान पैदल यात्रा कर रहे इंजीनियर सनोज कुशवाहा ने बताया कि बीते 21 अक्टूबर 2022 से अरुणाचल प्रदेश से यात्रा की शुरुआत की थी अब तक लगभग 29000 किलोमीटर से अधिक पैदल चलकर देश के 28 राज्यों को इंजीनियर सनोज कुशवाहा यात्रा कर चुके हैं। वह उत्तर प्रदेश के 35 जिलों का भ्रमण कर चित्रकूट जिला की सीमा में पहुँचे। वह लगभग 20 किलो वजन का बैग और हाथ में तिरंगा लिए अपने लक्ष्य की ओर निरन्तर बढ़ रहे है उन्होंने बताया कि यह यात्रा धर्मपुर पर्वत जिला कुशीनगर तक जारी रहेंगी। यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत की संस्कृति सभ्यता भाषा और लोक परम्पराओं को करीब से समझना साथ ही स्वच्छता पर्यावरण संरक्षण और एक भारत_श्रेष्ठ भारत का सन्देश देना है तथा एक पुस्तक लिखना है। इसलिए वह भारत की पैदल यात्रा पर निकले है। पैदल यात्रा के अनुभव को वह अपनी पुस्तक में लिखकर लोगों को समझा सकेंगे।