प्राथमिक विद्यालय गोबरहा में वार्षिकोत्सव व परीक्षाफल वितरण समारोह आयोजित
निष्पक्ष जन अवलोकन रामनगर (बाराबंकी)। प्राथमिक विद्यालय गोबरहा में वार्षिकोत्सव, परीक्षाफल वितरण एवं नवारंभ उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने गीत एवं नृत्य प्रस्तुत कर सभी उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में महादेवा मंडल अध्यक्ष अमित सिंह ने 1 अप्रैल से चल रहे नामांकन अभियान के तहत अधिक से अधिक बच्चों का विद्यालय में प्रवेश कराने की अपील की। वहीं पर्यावरणप्रेमी मोनू भास्कर ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। अंत में प्रधानाध्यापक हनुमंत अवस्थी ने सभी ग्रामीणों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया।









