आबकारी और थाना टिकैत नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने मांझा रायपुर, रेवढा, सुर्रा, दुल्हदेपुर, सहित 20 स्थानों पर छापा मारकर 30 लीटर कच्ची शराब बरामद किया एक अभियोग पंजीकृत किया
निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। आबकारी आयुक्त के आदेशानुसार चलाये जा रहे प्रवर्तन अभियान के तहत जिला आबकारी अधिकारी कुलदीप दिनकर के निर्देशन में आबकारी इन्स्पेक्टर शिवानी सिंह चौहान थाना टिकैत नगर पुलिस के साथ संयुक्त रुप से सरयू नदी घाघरा के उत्तरी छोर पर बसे ग्राम मांझा रायपुर में सहित 20 स्थानों पर छापा मारकर दविश के दौरान 30 लीटर कच्ची शराब बरामद किया और एक अभियोग पंजीकृत किया गया। शुक्रवार को आबकारी इन्स्पेक्टर शिवानी सिंह चौहान आबकारी विभाग की टीम व थाना टिकैत नगर पुलिस के साथ मांझा रायपुर,रेवढा सुर्रा दुल्हदेपुर आदि गांवों में छापा मारते हुए लगभग 30 लीटर कच्ची शराब बरामद किया।और एक अभियोग पंजीकृत किया। आबकारी इन्स्पेक्टर ने ग्राम वासियों को अवैध शराब के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया और आस पास अवैध शराब के निर्माण,बिक्री,परिवहन के गतिविधियों के संचालन होने के बारे में सूचना देने की अपील किया।