ग्रामीणों को वित्तीय साक्षरता और योजनाओं की दी गई जानकारी
निष्पक्ष जन अवलोकन नूर मोहम्मद मसौली (बाराबंकी)। भारतीय रिजर्व बैंक के तत्वावधान में क्रिसिल फाउंडेशन और नाबार्ड के सहयोग से बुधवार को हरख ब्लॉक की ग्राम पंचायत गुलरिहा में एक जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में ग्रामीणों को वित्तीय साक्षरता, डिजिटल बैंकिंग तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान आधार पंजीकरण, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की एलडीओ नम्रता सिंह ने बताया कि नाबार्ड और क्रिसिल के सहयोग से ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा दिया जा रहा है। साथ ही डाकघर के माध्यम से विशेष शिविर आयोजित कर वित्तीय समावेशन को मजबूत किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोग सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें। इस अवसर पर नाबार्ड से किरन मैम, एरिया मैनेजर आशीष कुमार, सीबीओ अजय कुमार मिश्रा, मैनेजर लाल सिद्धौर, ब्लॉक मसौली से अनूप शुक्ला एवं विश्वनाथ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।









