अवैध अस्पतालों का हब बना सोनभद्र,खतरे में मरीजों की जान

अवैध अस्पतालों का हब बना सोनभद्र,खतरे में मरीजों की जान

निष्पक्ष जन अवलोकन/अमर नाथ शर्मा सोनभद्र/ सोनभद्र में अवैध अस्पताल तेजी से फैल रहे हैं जनपद में दर्जनों ऐसे अस्पताल है जिनके पास न तो पंजीकरण है और न ही प्रशिक्षित स्टाफ ये अस्पताल गरीब मरीजों के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं स्वास्थ्य विभाग की ढिलाई का फायदा उठाकर यह अस्पताल संचालक जिला अस्पताल से बेहतर इलाज का भरोसा दिला कर मरीजों को अपने अस्पताल पर लाते हैं इन अवैध अस्पतालों से सबसे बड़ी समस्या अप्रशिक्षित पैरामेडिकल युवाओं से काम लिया जा रहा है जिन्हें दवाओं की सही खुराक और इन्जेकशन तक की जानकारी नहीं है नतीजतन आएदिन गलत इलाज के कारण मरीजों की जान जाने के मामले सामने आ रहे हैं परिजनों के हंगामा के बाद मामला कुछ दिन शान्त रहता है और फिर यह मौत की दुकान एक नए नाम के साथ दोबारा खुल जाता हैं।