स्पोर्ट्स स्टेडियम सोनपुर विकासखंड कर्वी में मिशन शक्ति फेज 05 के अंतर्गत जनपद की समस्त महिला पीआरडी जवानों एवं महिला मंगल दलों को आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया गया।

स्पोर्ट्स स्टेडियम सोनपुर विकासखंड कर्वी में मिशन शक्ति फेज 05 के अंतर्गत जनपद की समस्त महिला पीआरडी जवानों एवं  महिला मंगल  दलों को आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया गया।

निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट।आज दिनांक 29 सितंबर 2025 युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वावधान में स्पोर्ट्स स्टेडियम सोनपुर विकासखंड कर्वी में मिशन शक्ति फेज 05 के अंतर्गत जनपद की समस्त महिला पीआरडी जवानों एवं महिला मंगल दलों को आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में खेल अनुदेशक/ आत्मरक्षा प्रशिक्षक श्रीकेसन ने महिला पीआरडी जवानों/महिला मंगल दलों को आकस्मिक परिस्थिति में अपनी सुरक्षा स्वयं करने के लिए छोटे-छोटे हुनर/अभ्यास के माध्यम से बताए गए,साथ ही उन्हें विभिन्न महिला हेल्पलाइन नंबरों से भी अवगत कराया गया। इस अवसर पर जिला युवा कल्याण अधिकारी शैलेश कुमार उपाध्याय, जिला क्रीड़ा अधिकारी अरविंद सोनकर,क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी उदय भान एवं अखंड प्रताप तथा कनिष्ठ सहायक सिद्धार्थ निगम आदि उपस्थित रहे इस अवसर पर जिला युवा कल्याण अधिकारी ने महिला पीआरडी जवानों/ मंगल दलों को संबोधित करते हुए बताया कि सेल्फ डिफेंस के यह छोटे-छोटे उपाय बड़े काम के हैं इसका प्रयोग स्वयं करें एवं अपने आसपास अन्य महिला साथी एवं मित्र को भी इससे अवगत कराएं।