बिल्सी में भक्तों ने कराए भंडारे, प्रसाद को उमड़ी भीड़
निष्पक्ष जन अवलोकन

निष्पक्ष जन अवलोकन। प्रशांत जैन। बिल्सी(बदायूँ)। बदायूं-बिल्सी मार्ग पर स्थित माही धर्मकांटे पर भोलेनाथ के भक्तों ने माघ माह की पूर्णिमा के उपलक्ष्य में यहां एक विशाल भंडारा आयोजित किया गया। जिसमें सबसे पहले कन्याओं को सहभोज कराया गया। उसके बाद भंडारा शुरु किया गया। प्रसाद पाने के लिए यहां लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। हजारों की संख्या में पंहच कर लोगों ने भोलेनाथ का प्रसाद ग्रहण किया। इसको सफल बनाने में हरीश मैथिल, सुभाष चंद्र शर्मा, प्रदीप कुमार सिंह, मोनू, अभिषेक मैथिल, राजीव कुमार, रजत कुमार आदि का विशेष सहयोग रहा। इसके अलावा नगर के कछला पर स्थित बीडीवी इंटर कालेज के गेट पर दिनेश कुमार गुप्ता एवं बादशाहपुर रोड पर ब्रह्मदेव स्थान पर सपा नेता सर्वेश यादव, चेतन यादव समेत बाबा के भक्तों ने भंडारा कराकर लोगों को प्रसाद का वितरण किया। जिसमें अन्य लोगों का भी सहयोग रहा।