नायब तहसीलदार ने सुनी किसानों की समस्याएं

निष्पक्ष जन अवलोकन

निष्पक्ष जन अवलोकन। प्रशांत जैन। बिल्सी(बदायूँ)। दूसरे शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में नायब तहसीलदार बदन सिंह यादव ने कोतवाली बिल्सी क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को सुना। इस दौरान यहां आठ शिकायतें प्राप्त हुई। जिसमें से दो का मौके पर निराकरण किया गया। शेष शिकायतों के निराकरण के लिए राजस्व विभाग एवं पुलिस की टीम गठित कर शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। इस मौके पर कोतवाल राजेंद्र सिंह पुंडीर, क्राइम इंस्पेक्टर वीके मौर्य, अशोक कुमार सिंह, इंतजार हुसैन, प्रदीप कुमार सक्सेना, विनोद कुमार सिंह, हरिओम सिंह, ममता यादव, गरिमा सिंह, विनय कुमार, राजेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।