थाना मांची पुलिस द्वारा 140.760 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

थाना मांची पुलिस द्वारा 140.760 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

निष्पक्ष जन अवलोकन।

अमर नाथ शर्मा ।

सोनभद्र । पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध जनपद में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी सदर राज सोनकर के कुशल निर्देशन में थाना मांची पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई। थाना मांची की पुलिस टीम बांकी उर्स मेला के दृष्टिगत क्षेत्र में देखभाल, वारंटी/संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग के दौरान मांची मोड़ तिराहा, बहद ग्राम सुअरसोत पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान खलियारी की ओर से 02 मोटरसाइकिल चालक तेज गति से आते दिखाई दिए, जिन्होंने पुलिस टीम को देखकर हड़बड़ाहट में वाहन मोड़कर भागने का प्रयास किया। पुलिस बल द्वारा तत्परता एवं हिकमत अमली से दोनों व्यक्तियों को मौके पर पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर अभियुक्तगण 01. देवव्रत जायसवाल पुत्र दीनानाथ जायसवाल निवासी सुअरसोत खुर्द थाना मांची जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 25 वर्ष, 02. कपिल जायसवाल पुत्र रमाकांत जायसवाल निवासी सुअरसोत खुर्द थाना मांची जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 18 वर्ष के कब्जे से कुल 140.760 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। उक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना मांची जनपद सोनभद्र पर मु0अ0सं0 12/2026 धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर अभियुक्तों को मा० न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।