जिलाधिकारी के आदेश के बाद बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे अवैध अस्पतालो व क्लिनिको पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा कई क्लिनिक व अस्पतालो को किया गया सीज

जिलाधिकारी के आदेश के बाद बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे अवैध अस्पतालो व क्लिनिको पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा कई क्लिनिक व अस्पतालो को किया गया सीज

निष्पक्ष जन अवलोकन/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी/फतेहपुर बाराबंकी। स्वास्थ विभाग की कार्यवाही से मचा हड़कंप कुछ क्लिनिक बन्द कर हुए गायब बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे तीन क्लीनिक और एक अस्पताल को एडिशनल सीएमओ ने अस्पताल संचालक द्वारा रजिस्ट्रेशन संबंधी कोई भी प्रपत्र ना उपलब्ध करा पाने के बादbउसमें भर्ती मरीजों को एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। बृहस्पतिवार को अपर सीएमओ बार नोडल अधिकारी डॉ राजीव दीक्षित ने बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे चार अस्पतालों को सीज़ किया है। जिसमें इसरौली चौकी स्थित बिंदू पाॅली क्लिनिक फतेहपुर के बस स्टाफ स्थित सेवा क्लिनिक,साईं क्लीनिक, सूरतगंज रोड स्थित मैक्स हास्पिटल शामिल हैं। डॉ राजीव दीक्षित ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में फतेहपुर तहसील क्षेत्र के तीन क्लिनिक और एक अस्पताल के संचालक द्वारा रजिस्ट्रेशन से संबंधित कोई भी प्रपत्र ना उपलब्ध कराया जा सका इसके बाद उन्हें सीज कर दिया गया है। मैक्स हॉस्पिटल में भारती दो मरीजों को एंबुलेंस बुलाकर सरकारी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। वही उनके देखरेख के लिए डॉक्टर को निर्देशित किया गया है। डॉ राजीव दीक्षित ने बताया कि इस तरह के अभियान निरंतर जारी रहेंगे बिना रजिस्ट्रेशन के किसी भी सूरत में कोई अस्पताल और क्लिनिक को संचालित नहीं करने दिया जाएगा। इस दौरान सीएससी अधीक्षक डॉक्टर अवनीश चौधरी भी रहे मौजूद।