जखनियां विधान सभा के लालपुर हरी गांव में PDA चर्चा कार्यक्रम संपन्न

निष्पक्ष जन अवलोकन
प्रमोद सिन्हा
गाज़ीपुर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार जखनियां विधान सभा के लालपुर हरी गांव में PDA चर्चा कार्यक्रम संपन्न हुआ। जखनियां विधान सभा के लालपुर हरी गांव मे आयोजित पीडीए चर्चा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव यादव ने भाजपा को सामाजिक न्याय विरोधी बताते हुए कहा कि यह सरकार गरीब ,पिछड़ो ,दलितों की विरोधी है।उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कराहट लाने को लगातार संघर्ष कर रही है इसके उलट भाजपा चंद औधोगिक घरानों के चेहरे पर मुस्कराहट लाने मे मशगूल है। उन्होंने संविधान और लोकतंत्र पर आसन्न खतरे से आगाह करते हुए कहा कि हमें इनकी साजिश से सचेत रहने की जरूरत है। यह सरकार मुल्क के धर्मनिरपेक्ष स्वरूप, सामाजिक एवं साम्प्रदायिक सद्भाव और सामाजिक न्याय के लिए खतरा बन गयी है। इसे सत्ता से बेदखल करने की जरूरत है। आज प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है तहसील, थाने, अस्पताल से लेकर सभी क्षेत्रों में भ्रष्टाचार, लूट, पुलिस उत्पीड़न चरम सीमा पर पहुंच गया है जिससे आम व्यक्ति को कहीं भी न्याय नहीं मिल पा रहा है। आज प्रदेश का नौजवान बेरोजगारी महंगी शिक्षा नौकरियों में भ्रष्टाचार से त्रस्त होकर आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो गया है। समाजवादी सरकार में जो विकास कार्यों का कीर्तिमान स्थापित किया गया था, चाहे शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस सेवा ,इंफ्रास्ट्रक्चर और एक्सप्रेस वे के क्षेत्र में जो कार्य किए गए आज सरकार उसको संरक्षित नहीं कर पाई। इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से त्रिवेणी राम, जमुना यादव, रामवचन यादव, सुर्यमणि यादव, जयराम यादव, आदि उपस्थित थे।