फाइलेरिया जागरूकता अभियान: अनुरागिनी संस्था की पहल

फाइलेरिया जागरूकता अभियान: अनुरागिनी संस्था की पहल

निष्पक्ष जन अवलोकन। मनीष सिंह जादौन उरई(जालौन) कोटरा जनपद की प्रमुख सामाजिक संस्था अनुरागिनी संस्था द्वारा नगर पंचायत कार्यालय परिसर कोटरा में फाइलेरिया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में नगर पंचायत कोटरा के अध्यक्ष सिया शरण व्यास मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जिला केंद्रीय सहकारी उपभोक्ता भंडार, जालौन के अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह राजावत रहे। कार्यक्रम में डाबर इंडिया लिमिटेड के सहयोग से अनुरागिनी संस्था द्वारा महिलाओं को न्यूट्रिशनल ड्रिंक्स वितरित किए गए। यह पोषण युक्त पेय महिलाओं के स्वास्थ्य को सशक्त बनाने में सहायक सिद्ध होगा। नगर पंचायत अध्यक्ष सिया शरण व्यास ने अनुरागिनी संस्था के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों से समाज को एक नई दिशा मिलती है। उन्होंने उपस्थित नागरिकों से अपील की कि वे इस जानकारी को अपने परिवार और आसपास के लोगों तक पहुँचाएँ, ताकि अधिक से अधिक लोग इस बीमारी से बचाव कर सकें। विशिष्ट अतिथि जिला केंद्रीय सहकारी उपभोक्ता भंडार, जालौन के अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह राजावत ने कहा कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बहुत आवश्यक है और अनुरागिनी संस्था इस दिशा में उत्कृष्ट कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रशासन भी ऐसे कार्यक्रमों में हरसंभव सहायता देने के लिए तत्पर रहेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अनुरागिनी संस्था के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. प्रवीण सिंह ने कहा कि इस पहल के माध्यम से हमारा उद्देश्य समाज में फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी को लेकर व्याप्त भ्रांतियों को दूर करना, महिलाओं को इसके लक्षणों एवं स्क्रीनिंग के प्रति जागरूक करना और समय पर चिकित्सा सहायता लेने के लिए प्रेरित करना है। भारतीय जनता पार्टी एन जी ओ प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राजेश.राखोरिया ने कहा कि यह बीमारी लंबे समय तक अनदेखी करने से विकराल रूप ले सकती है, इसलिए समय पर जांच और इलाज बेहद आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान अनुरागिनी संस्था के समन्वयक श्याम करन प्रजापति एवं नितिन कुमार सैनी ने फाइलेरिया बीमारी की जानकारी दी। उन्होंने इस बीमारी के लक्षण, कारण एवं बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से बताया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोटरा ए एन एम भावना ने बताया कि यदि किसी को पैरों या अन्य अंगों में सूजन, भारीपन या दर्द महसूस हो तो तुरंत स्वास्थ्य केंद्र में जाकर जांच करानी चाहिए। इस जागरूकता अभियान में निधि सोनकिया विकास सक्सेना नगर पंचायत कोटरा के सभासद राम कुमार राहुल कुमार सहित सैकड़ों लोगों ने प्रतिभाग किया अनुरागिनी संस्था ने आगे भी ऐसे स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन का संकल्प लिया है, जिससे समाज में बीमारियों को लेकर सही जानकारी का प्रसार किया जा सके और लोग समय रहते उचित चिकित्सा ले सकें।