रामनगर विधानसभा में भाजपा से लोकल चेहरे की हो रही जोर शोर से मांग

रामनगर विधानसभा में भाजपा से लोकल चेहरे की हो रही जोर शोर से मांग

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। बाराबंकी। बाराबंकी जिले की रामनगर विधानसभा सीट पर 2027 में होने वाले चुनाव के लिए भाजपा से स्थानीय उम्मीदवार को टिकट दिए जाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। कस्बा रामनगर के लोगों का कहना है कि काफी समय से भाजपा ने नगर क्षेत्र के किसी व्यक्ति को टिकट नहीं दिया गया है।इस बार कस्बा रामनगर निवासी समाजसेवी युवा नेता शिव प्रकाश अवस्थी उर्फ राहुल अवस्थी टिकट मांग रहे जो लोकल के है जिन्हें पार्टी प्राथमिकता दे।क्षेत्र के लोगों का मानना है कि राहुल अवस्थी स्थानीय होने के साथ-साथ सामाजिक तौर पर मिलनसार व्यक्तित्व के धनी हैं तथा उनके पारिवारिक और सामाजिक संबंध रामनगर विधानसभा क्षेत्र में मजबूत हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि श्री अवस्थी लंबे समय से समाज सेवा के पार्टी के हर कार्यक्रमों से जुड़े रहे हैं और युवाओं के बीच उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। समर्थकों का दावा है कि यदि भारतीय जनता पार्टी उन्हें उम्मीदवार बनाती है तो उनकी जीत की संभावना मजबूत हो सकती है।क्षेत्र में यह भी चर्चा है कि जनता इस बार ऐसे प्रत्याशी को देखना चाहती है जो स्थानीय समस्याओं को करीब से समझता हो और आम लोगों के बीच लगातार सक्रिय रहता हो। फिलहाल विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज होती दिखाई दे रही है और संभावित उम्मीदवारों को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है।