युवती का शव मिलने से गांव में सनसनी
निष्पक्ष जन अवलोकन। रत्नाकर पाण्डेय। टिकैत नगर, बाराबंकी। थाना टिकैतनगर क्षेत्र अंतर्गत पूरे डलाई गांव में 19 वर्षीय युवती दीपशिखा पुत्री सत्यनारायण चौहान का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका के पिता सत्यनारायण चौहान ग्राम पंचायत में कोटेदार बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पांडे अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं क्षेत्राधिकारी जटाशंकर मिश्रा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी हासिल की। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय बाराबंकी भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।









