मुख्य विकास अधिकारी, द्वारा राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर), चाईल्ड हेल्प लाईन कार्यालय एवं राजकीय दत्तक ग्रहण ईकाई, चित्रकूट का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट।मा० उच्च न्यायालय किशोर न्याय समिति, इलाहाबाद के आदेशानुसार मुख्य विकास अधिकारी, चित्रकूट डी०पी० पाल द्वारा राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर), चाईल्ड हेल्प लाईन कार्यालय एवं राजकीय दत्तक ग्रहण ईकाई, चित्रकूट का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। सम्प्रेक्षण गृह में आवासित किशोरों द्वारा आर्ट एवं काफ्ट सीख रहे किशोरों द्वारा बनाई गयी कलाकृतियों का अवलोकन किया गया और बच्चों को समाज की मुख्य धारा से जुड़कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया, इसके अतिरिक्त संस्था के रसोई घर, संवासी कक्षों व किशोरों को गर्मी से बचाव हेतु की गयी व्यवस्था देखी गयी। संस्था में लगे कूलर, पंखा चालू हालत में मिले। भोजन, नाश्ता, फल आदि समय से प्राप्त होना किशोरों द्वारा बताया गया। बाल कल्याण समिति, चाईल्ड हेल्प लाईन व राजकीय दत्तक ग्रहण ईकाई की कार्यप्रणाली की जानकारी करते हुए और बेहतर बनाये जाने हेतु निर्देशित किया गया। संस्थाओं के भवन के मुख्य द्वार के सामने बनी नाली व आदि जगहों पर बिखरी हुई गन्दगी को नगर पालिका से सम्पर्क कर साफ-सफाई कराये जाने हेतु आदेशित किया गया। निरीक्षण के समय जिला प्रोबेशन अधिकारी श्रीमती प्रगति गुप्ता, संस्था प्रभारी देवेन्द्र कुमार, दीपक शर्मा परामर्शदाता, अशोक कुमार, विनय कुमार कला प्रशिक्षक, विशेष त्रिपाठी, परियोजना समन्वयक, अभिनव सिंह, परामर्शदाता एवं राकेश माथुर, अध्यक्ष, बाल कल्याण समिति व अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।









