भारतीय भागीदारी आन्दोलन निकालेगा सम्राट अशोक की भव्य शोभा यात्रा
निष्पक्ष जन अवलोकन

निष्पक्ष जन अवलोकन। संवाददाता प्रशान्त जैन । बिल्सी(बदायूँ)- नगर बिल्सी में सम्राट अशोक नगर स्थित डॉ चेतराम मौर्य के आवास पर भारतीय भागीदारी आन्दोलन के नेतृत्व में एक सामूहिक बैठक सम्पन्न हुई।बैठक में संगठन के राष्ट्रीय महासचिव धर्मवीर शाक्य ने बताया कि आने वाली 29 अप्रैल को सम्राट अशोक महान जयंती के उपलक्ष्य में एक भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी।शोभायात्रा मुख्यरूप से सम्राट अशोक महान चौक अंबियापुर चौराहे से शुभारंभ होगी।उपरांत शोभायात्रा बिसौली से बजीरगंज पुनः बिल्सी होते हुए सम्राट अशोक महान परिवर्तन चौक ए आर टी ओ चौराहे बदायूं पर समापन होगी। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष राजेश राजहंस डॉ मुकेश चन्द्र मौर्य चन्द्र शेखर उर्फ टिंकू शाक्य राजाराम शाक्य बबलू शाक्य यादराम शाक्य ब्रजेश कुमार केशव शाक्य आदि लोग मौजूद रहे।