नारी सुरक्षा केवल जिम्मेदारी नहीं हमारा संकल्प ललितपुर पुलिस

मिशन शक्ति 5.0 के तहत बानपुर के जीवन शिल्प स्कूल में खेल प्रतियोगिता और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

नारी सुरक्षा केवल जिम्मेदारी नहीं हमारा संकल्प ललितपुर पुलिस

निष्पक्ष जन अवलोकन। अरविन्द कुमार पटेल। ललितपुर। जनपद के बानपुर में मुख्यमंत्री के फ्लैगशिप कार्यक्रम 'मिशन शक्ति 5.0' के क्रम में शनिवार को ललितपुर पुलिस द्वारा बालिकाओं के सशक्तीकरण हेतु विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक के निर्देशन में थाना बानपुर पुलिस ने जीवन शिल्प स्कूल में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें छात्राओं ने भारी उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सम्मान और प्रोत्साहन। प्रतियोगिता के समापन पर विजयी बालिकाओं को पुलिस अधिकारियों द्वारा ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। खेल के माध्यम से छात्राओं में टीम भावना और आत्मविश्वास भरने का प्रयास किया गया। सुरक्षा और अधिकारों के प्रति किया जागरूक। खेलकूद के साथ-साथ पुलिस टीम ने बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी दी। छात्राओं को बताया गया कि वे किसी भी प्रकार के यौन उत्पीड़न, छेड़छाड़ या साइबर अपराध के खिलाफ चुप न रहें, बल्कि मजबूती से आवाज उठाएं। हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी। पुलिस ने छात्राओं को आपातकालीन नंबरों जैसे 1090 (महिला पावर लाइन) और 1930 साइबर अपराध के उपयोग के बारे में विस्तार से समझाया। उपस्थित अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि किसी भी शिकायत पर पुलिस त्वरित और गंभीर कार्रवाई करेगी।