थाना मऊ पुलिस द्वारा 01 वारण्टी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट।पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक मऊ दुर्गविजय सिंह के मार्गदर्शन में उ0नि0 श्री अनिल कुमार व उनकी टीम द्वारा मु0अ0सं0 137/2020 एसटी नं0 426/2020 धारा 354क,323,504 भादवि0 के वारण्टी अभियुक्त अंकित पुत्र बनवारी निवासी नीबी थाना मऊ जनपद चित्रकूट को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम- 1.उ0नि0 अनिल कुमार थाना मऊ 2.आरक्षी मनीष यादव