उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस/संबन्धित को निर्देश फरियादी इस दर से मायूस होकर ना जाए

निष्पक्ष जन अवलोकन/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी/फतेहपुर बाराबंकी। शासन के निर्देशानुसार आज महीने के तीसरे शनिवार को तहसील फतेहपुर लोक सभागार में उपजिलाधिकारी फतेहपुर राजेश विश्वकर्मा की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ उपजिलाधिकारी ने सुनी जनता की फरियादे उपजिलाधिकारी ने अधीनस्थ अधिकारिओं और कर्मचारियों को दिये ज़रूरी दिशा निर्देश साथ ही उन्होंने कहा की सम्पूर्ण समाधान दिवस में आये मामालों का समय से निस्तारण होना चाहिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 55 प्रार्थना पत्र आये जिसमें से 23 मामलों का सम्बंधित अधिकारीयों द्वारा मौके पर निस्तारण करा दिया गया विदित हो सम्पूर्ण समाधान दिवस राजस्व विभाग के 26 मामले आये जिसमें 17 मामलों का निस्तारण मौके पर करा दिया गया। पुलिस विभाग से सम्बंधित 11 मामले आये, विकास विभाग से सम्बंधित मात्र एक प्रार्थना पत्र आया जिसका निस्तारण मौके पर करा दिया गया। विद्युत विभाग से सम्बंधित 8 मामले आये जिसमें 1 मामले का मौके पर निस्तारण करा दिया गया। खाद्य एवं रसद विभाग से सम्बंधित 6 मामले आये जिसमें 2 मामलों का मौके पर निस्तारण करा दिया गया। समाज कल्याण विभाग से सम्बंधित 3 मामले आये जिसमें से 2 मामलों का मौके पर निस्तारण करा दिया गया। तहसीलदार वैशाली अहलावत,नायब तहसीलदार फतेहपुर,नायब तहसीलदार कुर्सी,समस्त राजस्व निरीक्षक व बी डी ओ फतेहपुर,बी डी ओ निंन्दुरा,खण्ड अभियन्ता विद्युत फतेहपुर शम्भू नाथ,सहित सभी विभागो के अधिकारी गण व तहसील के अंतर्गत आने वाले सभी थानो के उपनिरीक्षक उपस्थित रहे।