नाबालिक की मौत के मामले मे मोहम्मदपुर खाला पुलिस की कई बिन्दुओ पर जाँच तेजी पर है/वही तहरीर मे 9 लोगो पर घर वालो ने लगाया आरोप

नाबालिक की मौत के मामले मे मोहम्मदपुर खाला पुलिस की कई बिन्दुओ पर जाँच तेजी पर है/वही तहरीर मे 9 लोगो पर घर वालो ने लगाया आरोप

निष्पक्ष जन अवलोकन/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी/मोहम्मदपुर खाला बाराबंकी। जिले के थाना मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के अंतर्गत एक नाबालिक लड़की की संदिग्ध परिस्थितियो मे हुई मौत के मामले स्थानीय पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोट मे हैंगिंग से मौत की हुई है पुस्टि। मृतका के शरीर पर अन्य कोई भी छित के निशान नहीं पाएगए। वही पुलिस ने दुष्कर्म की आशंका को ख़ारिज किया है। मृतका के भाई ने 15 फरवरी को सुबह करीब 9 बजे के आस पास थाने मे की थी शिकायत आरोप था की तकरीबन रात के 2 बजे विजय सिंह उनकी पत्नी सावित्री देवी बेटी रूबी,जगदेव व उनके टीन बेटे धर्मेंद्र,सत्येंद्र व नरेंदर और राम बहादुर उनकी पत्नी सीता सहित रानी कुल 9 लोगो पर उनकी बहन की दुष्कर्म के बाद हत्या का लगाया आरोप वही पुलिस जाँच मे मृतका के गले मे रस्सी के निशान बने पाएगए वही इस घटना की चश्मदीद गवाह मृतका की भाभी के द्वारा बताया गया की आरोपी देर रात घर मे घुसकर मृतका के साथ छेड़छाड़ करने लगे। विरोध जताने पर आरोपियों ने उन्हें कमरे मे बंद कर दिया। वही काफी शोर मचाने पर दरवाजा खुला तो तब तक आरोपीजन उसकी ननद का गला घोटकर फरार होने मे कामयाब हो चुके थे। पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए धारा 3(5)65(1)/103(1) बीएनएस और पस्को एक्ट की धारा 3/4(2) के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। 9 आरोपियों मे से 5 को हिरासत मे लेकर उनसे पूछ ताछ जारी है। घटना के दिन मृतका का बड़ा भाई अपनी ससुराल गया हुए था। वही दूसरा भाई भी घर पर नहीं था। दोनों भाइयो की पत्नियां व छोटी बहन घर मे अलग-अलग जगह पर सो रही थी। घटनास्थल पर फारेंसिक टीम की जाँच के बाद सबूतों को इकट्ठा किया। पुलिस क्षेत्राधिकार जगत राम कनौजिया द्वारा बताया गया मामले की जाँच चल रही है। वही कई बिन्दुओ पर गहन जाँच जारी है। बहुत जल्द इसका खुलासा किया जाएगा।