उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत अनुदेशकों के बढ़े हुए मानदेय का शुभारंभ/ सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट।उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत अनुदेशकों के बढ़े हुए मानदेय का शुभारंभ/ सम्मान समारोह का आयोजन माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा लोक भवन सभागार लखनऊ से शुभारंभ किया गया जिसका सजीव प्रसारण जनपद चित्रकूट में ऑडिटोरियम हॉल के सभागार में माननीय विधायक मऊ मानिकपुर अविनाश चंद द्विवेदी, मां अध्यक्ष जिला पंचायत अशोक जाटव, मां अध्यक्ष जिला कोपरेटिव बैंक बांदा/ चित्रकूट पंकज अग्रवाल, मां अध्यक्ष नगर पालिका परिषद कर्वी नरेन्द्र गुप्ता, जिलाधिकारी पुलकित गर्ग, मुख्य विकास अधिकारी डी पी पाल एवं अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य अतिथि माननीय मऊ /मानिकपुर विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी ने सभी अनुदेशकों को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी लोग माननीय मुख्यमंत्री जी का लाइव प्रसारण के माध्यम से उद्बोधन सुना तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जनपद की शिक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी ने आप लोगों की सराहना की कि आप लोग किसी भी प्रकार से हड़ताल आदि नहीं किए हैं हमारे मुख्यमंत्री जी आपका ध्यान देते हुए मानदेय 17 हजार रुपए किया है, आप लोग अपने विद्यालयों पर बच्चों को अच्छी शिक्षा देंगे तो यह शिखर तक जाकर अच्छी सेवाएं देंगे इनकी नींव मजबूत करें तभी यह उच्च शिखर पर जाएंगे हम आप सभी लोग बेसिक शिक्षा के विद्यालयों पर टाट पट्टी पर बैठकर पड़े हैं आज सरकार आपके बच्चों को सभी सुविधाएं दे रही है विद्यालयों का कायाकल्प किया गया है शासकीय विद्यालय पर अच्छी सुविधाएं हैं ताकि बच्चों का मनोबल बढ़े और वह पढ़ लिखकर आगे बढ़े जिन विद्यालयों में बाउंड्री वॉल नहीं है उनमें मैं अपनी विधायक निधि से पैसा देकर बाउंड्री वाल का निर्माण कराऊंगा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रस्ताव बनाकर प्रस्तुत करें ताकि समय से धनराशि देकर बाउंड्री वॉल का निर्माण कराया जा सके। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री बीके शर्मा ने सभी जनप्रतिनिधियों, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी सहित सभी अधिकारियों व बेसिक शिक्षा परिवार के सभी लोगों की तरफ से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्ष जुलाई 2013 में संविदा पर छात्र नामांकन 100 से अधिक वाले उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अनुदेशकों की नियुक्ति की गई थी, जिसमें विषय स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा कला शिक्षण कार्य अनुभव शिक्षा के अनुदेशक नियुक्त किए गए थे, नियुक्ति के समय मानदेय 7 हजार रुपए प्रतिमाह निर्धारित था, वर्ष 2021-22 में मानदेय 9 हजार रुपए प्रतिमाह कर दिया गया था अब यह वर्ष 2026- 27 में माह अप्रैल से 17 हजार रुपए प्रतिमाह मानदेय किया गया है वर्तमान में जनपद में कुल 249 अनुदेशक कार्यरत है जनपद के 292 उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं 153 कंपोजिट विद्यालय में कक्षा 6 से कक्षा 8 तक के कुल 42108 छात्र छात्राएं अध्यनरत हैं। जिलाधिकारी तथा मुख्य विकास अधिकारी ने जनप्रतिनिधियों को पुष्प गुच्छ एवं ओडीओपी से निर्मित स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा जिलाधिकारी तथा मुख्य विकास अधिकारी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को पुष्प गुच्छ एवं ओडीओपी के स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक साकेत बिहारी शुक्ला द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के द्वारा अनुदेशकों को डेमो चेक देकर एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय शशांक शेखर शुक्ला, खंड शिक्षा अधिकारी मानिकपुर मिथिलेश कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी कर्वी अतुल दत्त तिवारी, खंड शिक्षा अधिकारी रामनगर एनपी सिंह सहित समस्त खंड शिक्षा अधिकारी बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी कर्मचारी एवं अनुदेशक मौजूद रहे।









