बाकीदारों के खिलाफ चला अभियान, दो किसानों की भूमि की कुर्क
निष्पक्ष जन अवलोकन

निष्पक्ष जन अवलोकन। प्रशांत जैन। बिल्सी(बदायूँ)। जैसे-जैसे वित्तीय वर्ष समाप्त होने को आ रहा है। वैसे-वैसे तहसील की राजस्व टीमें ने वसूली में तेजी शुरु कर दी है। इसी के तहत मंगलवार को चलाए गए अभियान में क्षेत्र के दो बाकीदारों किसानों द्वारा बैंक की बकाया अदा न करने पर उनकी जमीन को कुर्क करने की कार्रवाई की गई। टीम की इस कार्रवाई से बाकीदारों में खासा हड़कंप मच गया है। नायब तहसीलदार बदन सिंह यादव ने बताया कि इन दिनों राजस्व वसूली को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। ताकि अधिक से अधिक बकाया राशि की वसूली हो सके। मंगलवार को क्षेत्र के गांव मुजरिया निवासी किसान मोहर सिंह पुत्र रघुवीर एवं वसावनपुर के गंगाराम पुत्र भूपसिंह बैंक ऑफ बडौ़दा की करीब 10-10 लाख रुपए बकाया धनराशि निकल रही है। जिसको लेकर कई बार बैंक द्वारा नोटिस भी दिए गए। मगर दोनों किसानों बकाया राशि को अदा नहीं किया। जिसपर आज दोनों की जमीन की कुर्क की गई। इसके अलावा मुजरिया चौराहे पर स्थित जिला पंचायत की दुकानों के किराएदार हरवीर सिंह पर 60 हजार, सत्यराम पर एक लाख 11 हजार, सुरेंद्र सिंह पर 94 हजार और राधेश्याम पर एक लाख पांच हजार किराए के जमा नहीं किए जाने पर करते एक सप्ताह का नोटिस दिया है। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी। टीम में इस दौरान अमीन अशोक कुमार, आयेर्ंद्र कुमार सिंह, हरपाल और बैंक के अधिकारी मौजूद रहे।