नीतू सिंह संत कबीर नगर की पहली महिला जिलाध्यक्ष

सन्त कबीर नगर 17। उत्तर प्रदेश में संत कबीर नगर जिले की नीतू सिंह को भाजपा प्रदेश संगठन ने जिला अध्यक्ष घोषित किया । जिले में पहली बार महिला जिलाध्यक्ष को चुना गया। जब की जिले का उदगम 1997 में ही हुआ।
अटकलों पर विराम लगाते हुए भाजपा प्रदेश संगठन ने संत कबीर नगर से नीतू सिंह को नवनियुक्त जिलाध्यक्ष घोषित किया। पार्टी मुख्यालय पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। नीतू सिंह ने कहा कि प्रदेश संगठन ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, मैं पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करूंगी। पार्टी ने जो भी विश्वास मेरे ऊपर जताया हैं, मैं सच्ची निष्ठा के साथ निभाऊंगी।
इस अवसर पर सदर विधायक अंकुर राज तिवारी के साथ सैकड़ो लोगों ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को बधाई दी। धनघटा विधायक गणेश चौहान ने भी नीतू सिंह को बधाई दी।