भाजपा कार्यालय में आयोजित हुआ होली मिलन समारोह। खूब उड़ें रंग गुलाल कार्यकर्ताओं ने खेली हुड़दंग होली

सिंगरौली /कार्यालय में विशाल होली मिलन समारोह सम्पन्न हुआ। जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह के नेतृत्व तथा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह के प्रभार मे यह होली मिलन समारोह सम्पन्न हुआ। जिले भर से आये कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों ने समारोह में भाग लिया तथा फागुआ संगीत और रंग गुलाल से पारंपरिक तरीके से त्योहार को मनाया। सभी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाया तथा मुंह मीठा करा कर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने खूब फाग गाये तथा संगीत की ध्वनि में थिरकते दिखाई दिये। बाद में सभी कार्यकर्ताओं ने रंग अबीर से हुड़दंग होली खेली और एक दूसरे को रंगों से सराबोर कर दिया। चर रहे लोकसभा और विधानसभा के सत्रों की वजह से सांसद एवं विधायकगण समारोह में उपस्थित नहीं रह सके उन्होंने दूरभाष पर अपनी शुभकामनाएं कार्यकर्ताओं को दीं। जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह कार्यकर्ताओं के साथ रंग खेलते नजर आये तथा सभी को होली की शुभकामनाएं दी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि होली का ये त्यौहार प्रेम सौहार्द तथा रंगों का है जिले के हर एक नागरिक के जीवन में खुशहाली का संचार हो तथा जिला उत्तरोत्तर विकास करें यही ईश्वर से प्रार्थना है। होली मिलन समारोह में मुख्य रूप से जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं मंडलों के पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष एवं मोर्चों के पदाधिकारी, पूर्व मंडलों के अध्यक्ष, पार्षद, पंचायतों के निर्वाचित प्रतिनिधि समेत जिले भर से आये कार्यकर्ता उपस्थित रहे।