सांस्कृतिक , सामाजिक और राजनैतिक चेतना पुनर्जागृत करना कार्यक्रम का उद्देश्य- डा0 इंद्रसेन श्रीवास्तव अपनी एकता और ताकत का प्रदर्शन करना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य -- डॉ मुकेश श्रीास्तव

सांस्कृतिक , सामाजिक और राजनैतिक चेतना पुनर्जागृत करना कार्यक्रम का उद्देश्य- डा0 इंद्रसेन श्रीवास्तव अपनी एकता और ताकत का प्रदर्शन करना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य -- डॉ मुकेश श्रीास्तव

निष्पक्ष जन अवलोकन

प्रमोद सिन्हा

गाजीपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा गाजीपुर द्वारा 23 मार्च को लंका मैदान पर आयोजित बृहद कायस्थ समागम‌ कार्यक्रम की‌ समीक्षा करने एवं कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर ने के उद्देश्य से आज अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ मुकेश श्रीवास्तव और प्रदेश अध्यक्ष डॉ इंद्रसेन श्रीवास्तव ‌जी का आज गाजीपुर आगमन हुआ। कार्यक्रम की समीक्षा करने और कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने के पश्चात रंगटाप होटल में आयोजित पत्रकार बन्धुओं से रूबरू होते हुए कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ मुकेश श्रीवास्तव और प्रदेश अध्यक्ष डॉ इंद्रसेन श्रीवास्तव ने 23मार्च को लंका मैदान में आयोजित कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अपनी एकता और ताकत का प्रदर्शन करने के साथ साथ समाज में राजनैतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक चेतना का पुनर्जागरण करना है। नेताद्वय ने कहा कि हम सभी कलम के सिपाहियों से अनुरोध करते हैं कि सभी लोग कलम के देवता भगवान चित्रगुप्त जी की पूजा करें। हमारा हजारों साल का इतिहास है हमने समय समय पर समाज और देश को दिशा देने का काम किया है। उन्होंने सरकार और संगठन में कायस्थों की उपेक्षा पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि कायस्थों ने हमेशा खुले मन से सहयोग किया सरकार और सभी राजनीतिक संगठन को भी मन बड़ा करना चाहिए।नेताद्वय ने यह भी कहा कि पिछले विधान सभा के चुनाव में 8 सीटें हमारे लोगों को मिली थी जिसमे से 6 विजई हुए थे, एक सीट विधान परिषद की मिली वह भी हमने जीता। इस तरह हमने 80% रिजल्ट दिया है। इसके बाद भी हमारे समाज को वह हक और सम्मान नहीं मिला जिसके हम हकदार है। इस समागम के माध्यम से सभी राजनैतिक दलों का ध्यान आकृष्ट कराया जायेगा कि उनके दलों में हमारे लोगों को उचित प्रतिनिधित्व दें। समागम की तैयारी गाजीपुर इकाई ने पूरी कर ली है। कार्यक्रम में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री सुबोध कांत सहाय जी, हिंदू महा सभा के अध्यक्ष चक्रपाणि जी महाराज, पूर्व मुख्य सचिव उप्र आलोक रंजन, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा महेश चंद्र श्रीवास्तव, गोरखपुर के मेयर मंगलेश प्रसाद,पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष काशी हिंदू विश्व विद्यालय अनिल श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष लखनऊ विश्व विद्यालय रमेश श्रीवास्तव, महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डा0 मुकेश श्रीवास्तव, राष्ट्रीय महामन्त्री विश्व विमोहन कुलश्रेष्ठ, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रवि पिल्लई, राष्ट्रीय संगठन मंत्री पी सी एल श्रीवास्तव सहित राष्ट्रीय/ प्रदेश पदाधिकारी प्रतिभाग करेंगे। इन नेता द्वय के साथ कार्यकारी प्रदेश महामन्त्री राकेश श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी कपिलकांत श्रीवास्तव, राष्ट्रीय संगठन मंत्री मुकेश सहारा, वाराणसी जनपद के युवा संभाग के जिलाध्यक्ष अमन श्रीवास्तव का भी जनपद आगमन हुआ। उनके आगमन पर जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अरूण सहाय, मोहनलाल श्रीवास्तव शैल श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव, चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव ने माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया।