भाजपाईयों ने मनाई डीडी उपाध्याय की पुण्यतिथि
निष्पक्ष जन अवलोकन

निष्पक्ष जन अवलोकन। प्रशांत जैन। बिल्सी(बदायूँ)। नगर के सिरासौल रोड स्थित गेस्ट हाउस पर मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि यहां मनाई गई। यहां भाजपाईयों ने उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। वक्ताओं ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता है। आज भाजपा उनके बताए मार्ग पर चल कर देश का विकास कर रही है। उन्होंने हमेशा संगठन के लिए अपना पूरा जीवन निछावर कर दिया। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता शैलेन्द्र शर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ममता शाक्य, विवेक राठी, आदित्य माहेश्वरी, सुधीर सोमानी, दीपक चौहान, अमित मिश्रा, अनुराग शाक्य, सूर्यप्रकाश देवल, संजीव वाष्र्णेय, लवकुमार वाष्र्णेय, अर्पित शर्मा, रामेश्वर शाक्य, राहुल वाष्र्णेय, महेश शर्मा आदि मौजूद रहे।