बाल्यकाल से ही राष्ट्रवाद के संवाहक रहे अटल बिहारी : अनूप गुप्ता – अटल स्मृति सम्मेलन,
जन्मशताब्दी वर्ष पर भाजपा ने किया कार्यक्रम का आयोजन
निष्पक्ष जन अवलोकन
दिव्यांश प्रताप सिंह
फतेहपुर । भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई की जन्मशताब्दी समारोह वर्ष के तहत बुधवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के भैरवां में भारतीय जनता पार्टी की ओर से अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री व कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के प्रभारी तथा विधान परिषद सदस्य अनूप गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अनूप गुप्ता ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई बालकाल से ही राष्ट्रवाद के संवाहक रहे। वे केवल भाजपा के नहीं, बल्कि भारत के सर्वमान्य नेता थे। विपक्ष में रहते हुए भी उन्होंने संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत का पक्ष मजबूती से रखा। गांव-गांव को जोड़ने का उनका सपना प्रधानमंत्री सड़क योजना से साकार हुआ। सर्व शिक्षा अभियान और स्वर्णिम चतुर्भुज योजना के माध्यम से उन्होंने विकसित भारत की मजबूत नींव रखी। कार्यक्रम में निवर्तमान विधायक विक्रम सिंह ने अटल जी की रचित कविता हिंदू तन-मन, हिंदू जीवन का पाठ किया। कहा कि शहीद सैनिकों के पार्थिव शरीर को सम्मान के साथ उनके परिजनों तक पहुंचाने की व्यवस्था अटल जी की राष्ट्रीय सोच को दर्शाती है। जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर निवर्तमान विधायक करण सिंह पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज शुक्ला, आशीष मिश्रा, प्रमोद द्विवेदी, विकास पासवान, उदय लोधी, नीरज सिंह, ज्योति प्रवीण, प्रवीण सिंह, अपर्णा सिंह गौतम, अर्चना त्रिपाठी, सुशीला मौर्य, पुष्पा पासवान, रेखा सोनी, नीरज सेंगर, बच्चा तिवारी, अभिषेक शुक्ला, शिवपूजन तिवारी, विवेक श्रीवास्तव धीरू, संजय श्रीवास्तव, अभिजीत भारती, जसवंत गिहार, मधुराज विश्वकर्मा, मंजू शुक्ला, देवनाथ धाकड़े, सुधा मौर्य, सुनीता गुप्ता, धनंजय द्विवेदी, राजेश सिंह जनसेवक, शुभम् तिवारी, प्रदीप गर्ग, स्वरूप राज सिंह जूली, शानू सिंह, सुरेन्द्र मौर्य सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता व स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।